Thu. May 2nd, 2024
    Rahul gandhi

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बात का संकेत दिया है कि पार्टी-आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। यह संभावित है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एकसाथ दिल्ली में लोकचुनाव लड़े। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता खुद इस मामले में सीधे तौर पर बातचीत कर रहे हैं।

    शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता ने कांग्रेस के नेताओं के साथ संपर्क स्थापित किया है। आप ने सभी सातों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम भेज दिए हैं।

    वहीं एक कांग्रेस नेता ने कहा कि,”राहुल गांधी इसका निर्णय करेंगे फिलहाल कार्यकर्ता दिल्ली के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हैं जो इस गठबंधन के विरोध में हैं। इन विरोधियों में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन भी शामिल हैं।”

    कांग्रेस के एक अधिकारी ने कहा कि,’यदि सबकुछ सरलता से तय हो जाता है तो लोकसभा चुनावों की तारीख आते ही हम अपने निर्णय की घोषणा कर देंगे। लेकिन दिल्ली के गठबंधन का अन्य राज्यों से कोई संबंध नहीं होगा।’

    हालांकि आम आदमी पार्टी पंजाब, हरियाणा व गोवा में भी गठबंधन चाहती है। संभावित है कि सीटों के बंटवारे को लेकर 50-50 का फार्मूला अपनाया जाएगा। 03 सीटें आप और 03 सीटें कांग्रेस को मिलेगी। बचे 1 सीट पर किसी आम सहमति से एक उम्मीदवार या किसी सिलेब्रिटी को उतारा जाएगा। लेकिन, आप को यह बंटवारा मंजूर नहीं है फिलहाल वह अपनी ओर से जोड़-घटाव व समझौते में लगा है।

    कांग्रेस नेता ने बताया कि, पार्टी के दिल्ली प्रभारी पी.सी.चाको ने कांग्रेस प्रदेश प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से इस बारे में पहले ही बात कर ली है। ज्ञात हो कि इस बाबत कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इन बातों का पूरी तरह से खंडन किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *