Sun. May 26th, 2024
    वरुण चक्रवर्ती

    आईपीएल सीजन-12 के लिए बोली मंगलवार 18 दिसम्बर को जयपुर में लगायी गई थी। जिसमें कुछ नए युवा खिलाड़ियो को नया करोड़पति बनने का मौका मिला। जिसमें आर्किटेक्चर से क्रिकेटर बने वरुण चक्रवर्ती की बोली करोड़ो में लगी। वैसे वरुण ने अभी एक भी इंटरनेशनल मैच नही खेला है फिर भी उनकी बोली उनके आधार मूल्य से 40 गुना अधिक बढ़ा के लगी। आईपीएल 2019 ऑक्शन के लिए उनका आधार मूल्य 20 लाख रखा गया था और उनकी बोली 8.4 करोड़ पर जाकर खत्म हुई।

    लेकिन वही भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए नही चुना, लेकिन ऑक्शन के आखिरी में युवराज सिंह अपने आधार मूल्य में ही बिक पाए और उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ में खरीदा।

    वरुण चक्रवर्ती  का आधार मूल्य 20 लाख रखा गया था, जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने उनके लिए बोली लगानी शरु कि और दिल्ली ने भी इस युवा खिलाड़ी के लिए बोली लगानी शुरु की, बाद में दो चेन्नई औऱ राजस्थान की टीम भी उनकी बोली का हिस्सा बनी, लेकिन बोली के अंत तक पंजाब इस खिलाड़ी के ऊपर पैसा बरसाती रही और 8.4 करोड़ देकर इसी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया।

    इस साल नीलामी के लिए सबसे ज्यादा धन राशि भी किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी के पास थी जिससे पंजाब की टीम  खिलाड़ियो पर पैसा बरसाने में झिझक नही रहे थी औऱ उन्होने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सेम करन को 7.2 करोड़ में अपनी टीम के लिए खरीदा। 7.2 करोड़ की बोली के साथ सेम करन इस साल के सबसे महेंगे विदेशी खिलाड़ी बने है।

    युवराज सिंह के फैंस लिए खुशखबरी की बात तब सामने आय़ी जब 37 साल के इस खिलाड़ी को मुंबई की टीम ने 1 करोड़ में अपनी टीम के लिए खरीदा था।

    नीलामी खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के ट्विटर अकाउंट से युवारज सिंह के लिए यह पोस्ट किया गया कि ” अगर आप सोच रहे है कि इसमें समय क्यो लगा….तो हमारी फ्रेंचाइजी भी कुछ सोच के बैठी थी, मुंबई की टीम में स्वागत है।”

    युवराज को नीलामी के अंत से एक मिनट पहले मुंबई की टीम ने खरीदा था। 2015 में दिल्ली की टीम ने युवराज को 16 करोड़ में खरीदा था, लेकिन फिर उसके बाद अगले सीजन उनको पंजाब की टीम ने 2करोड़ में खरीद लिया था।

    आईपीएल 2019 ऑक्शन के लिए भारत के केपड और अनकैपड खिलाड़ी दोनो ही डिमांड में थे। भारत के मिडियम पेसर जयदेव उनादकट ने इस आईपीएल ऑक्शन में दोबारा सुर्खिया बटौरी और राजस्थान की टीम ने उनको फिर से 8.4 करोड़ में खरीद लिया। लेकिन इस सीजन भारत के अनकैपड खिलाड़ी भी आईपीएल नीलामी में फार्म में दिखे जिसमें तमिलनाडु के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पंजाब ने 8.4 करोड़ में खरीदा।

    किंग्स इलेवन के कोच माइक हेसन ने कहा ” चकर्वती के बोली बहुत देर तक लगी, उनको लेने के लिए हमें इंतजार करना पड़ा, वह पावरप्ले और आखिरी ओवर में गेंद भी कर सकते है और बल्लेबाजी भी अच्छी करते है।”

    वरुण चक्रवर्ती तमिलनाडु प्रीमियर लीग के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत चर्चा में आए थे।उन्होनें इस साल मधुरई पेंथर्स की तरफ से इस साल पहला तमिलनाडु प्रीमियर लीग खिताब जीता था।

    उनादकट की बात करे तो, राजस्थान की टीम ने उनके साथ 2018 आईपीएल के बाद अपना कांट्रेक्ट खत्म कर दिया था 2018 में राजस्थान की टीम ने उनको 11.5 करोड़ में खरीदा था। लेकिन कल आईपीएल बोली में राजस्थान ने दोबारा उनादकट को 8.4 करोड़ में खरीद के आईपीएल में एख बार करोड़पती बना दिया।

    चक्रवर्ती के बाद जो अनकैपड खिलाड़ी सुर्खियो में रहे उसमें 16 साल के प्रयास राय बरमन को बैंगलोर ने 1.5 करोड़ में खरीदा, वही पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभ सिमरन सिंह को पंजाब की टीम ने 4.8 करोड़ मे खरीदा, मुंबई की तरफ से रणजी खेलने वाले शिवम दुवे को आरसीबी ने 5 करोड़ मे खरीदा और उत्तर-प्रदेश के बल्लेबाज अकक्षदीप सिंह को बैंगलोर ने 3.6 करोड़ में खरीदा।

    वही विश्वकप 2019 के कारण ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियो पर फ्रेंचाइजी ने ज्यादा ध्यान नही दिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियो के ऊपर जमकर पैसा बहाया।

    इस सीजन में बस 20 विदेशी खिलाड़ियो को ही आठ फ्रेंचाइजी द्वारा चुना जाना था, जिसमें से 6 स्लॉट वेस्टइंडीज के खिलाड़ियो ने ही भरे जिसमें- शिमरोन हेटमायर, निकोलहस पुरन, ओशेन थॉमस, कीमो पॉल और शेरफेन रदरफोर्ड शामिल है।

    आरसीबी ने हेटमायर को 4.2 करोड़ में खरीदा। हेटमायर को खरीदने के लिए कोलकाता, राजस्थान और दिल्ली केपिटल्स की टीम ने इस स्टाइलिस कैरेबियाई खिलाड़ी के लिए बोली लगाई जिनका आधार मूल्य 50 लाख था।

    वही वेस्टइंडीज की टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट जिन्होने वेस्टइंडीज को 2017 टी-20 विश्वकप जितवाया था उनको केकेआर ने 5 करोड़ मे खरीदा। इस सीजन के लिए ब्रेथवेट का आधार मूल्य 75 लाख रखा गया था।

    वेस्टइंडीज के आक्रमक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलहस पूरन जिनका आधार मूल्य 75 लाख रखा गया था उन्हे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 4.20 करोड़ में खरीदा है।

    दिल्ली केपिटल्स की टीम ने रदरफोर्ड को 2 करोड़, कीमो पॉल को 50 लाख और ओशने थॉमस को 1.1 करोड़ मे खरीदा था।

    वही और भारतीय खिलाड़ियो की बात करे तो, अक्षर पटेल 5 करोड़, पेसर मोहित शर्मा 5 करोड़ और मोहम्मद शमी को 4.8 करोड़ में खरीदा गया।

    पटेल, जो इससे पहले पंजाब के लिए खेलते थे, उन्हे दिल्ली केपिटल्स की टीम ने 5 करोड़ में खरीदा था।

    शमी, जिन्होने दिल्ली की तरफ से पिछला सीजन खेला था, उन्हे किंग्स इलेवन पंजाब और मोहित शर्मा को चेन्नई ने खरीदा है।

    वही भारत के टेस्ट खिलाड़ी हनुमा विहारी को दिल्ली की टीम ने 2 करोड़ में खरीदा है, उनको अपने आधार मूल्य से 4 गूना बढ़कर राशि मिली।

    पेसर ईशांत शर्मा, जिनका आधार मूल्य 75 लाख था, उनको दिल्ली की टीम ने 1.1 करोड़ में खरीदा तो वही ऋिधिमान शाह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में खरीदा है।

    उच्च- योग्यता वाले खिलाड़ियो में चतेश्वर पुजारा, ब्रेंडन मेकुलमस शॉन मार्श, क्रिस वोक्स और डेल स्टेन को किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने नही खरीदा।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *