Fri. May 10th, 2024
    srh vs mi

    मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)| मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है।

    मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और क्विंटन डी कॉक के अर्धशतक के बूते निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

    डी कॉक ने 58 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली। सूर्य कुमार यादव ने 23 रन बनाए।

    मुंबई इंडियंस ने बुधवार को क्विंटन डी कॉक (नाबाद 69) के अर्धशतक के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 163 रनों की चुनौती रखी है।

    मुंबई ने सधी हुई शुरआत की थी। लग रहा था कि वह एक मजबूत स्कोर खड़ा करेगी लेकिन मध्य के ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों ने ज्यादा रन नहीं लुटाए और मुंबई बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

    आखिरी पांच ओवरों में मुंबई ने दो विकेट खोकर 49 रन बनाए और 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 162 रनों का सम्मानजनक स्कोर हासिल किया।

    मुंबई का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा (24) के रूप में गिरा। वह खलील अहमद का शिकार बने। यहां से सूर्यकुमार यादव और डी कॉक ने दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। खलील ने ही सूर्यकुमार को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा। सूर्यकुमार ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए।

    एविन लुइस (1) मोहम्मद नबी की फिरकी में फंस गए। मुंबई को कई मैचों में तेज तर्रार पारी खेल विशाल स्कोर दिलाने वाले हार्दिक पांड्या का बल्ला इस मैच में सिर्फ 18 रन ही बना सका। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने 119 के कुल स्कोर पर हार्दिक की पारी पर ब्रेक लगाते हुए मेजबान टीम को चौथा झटका दिया।

    डी कॉक हालांकि एक छोर पकड़े थे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण वह धीमी बल्लेबाजी करने को मजबूर हो गए। केरन पोलार्ड से आतिशी पारी की उम्मीद थी, लेकिन खलील ने उन्हें नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से बनाए गए 10 रनों से आगे नहीं जाने दिया।

    डी कॉक अंत में अकेले लड़ते रहे। अपनी नाबाद पारी में उन्होंने 58 गेंदें खेली जिन पर छह पर चौका और दो पर छक्के मारे। उनके साथ क्रुणाल पांड्या तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद लौटे।

    हैदराबाद के लिए खलील ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर और नबी को एक-एक सफलता मिली।

    हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *