Sat. May 4th, 2024
    BJP

    सिविल लाइंस से पार्षद रहे अवतार सिंह को सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम का मेयर चुना गया हैं।

    भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा,”एक महनती नेता होने के नाते पार्टी ने सिंह पर भरोसा दिखाया हैं। वह महल्ला समुदाय से संबंध रखते हैं और सिख भी हैं, जो लोकसभा चुनाव से पहले समुदाय के लोगों को एक सकारात्मक संकेत देगा।”

    सिंह ने कहा,” उन्होंने साल 1989 की शुरूआत के दो सालों में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में नौकर का काम किया था, इसके बाद उन्होंने ने अपना खुदका छोटा व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने कहा,” मैं 10 सालों तक पीपल के पेड़ के नीचे चाय बेची”। उन्होंने कुरियल सेवा जैसे अन्य व्यवसायों में भी अपना हाथ आजमाया।

    सिंह सात साल की उम्र में आरएसएस में शामिल हो गए थे और अपने संघर्ष के समय तक उन्होंने संगठन के साथ काम किया। उन्होंने रामलीला में भी कई भूमिका निभाई।

    अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित अंजू कमलकांत और सुनित कांगड़ा को क्रमश: पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशी घोषित किया गया हैं जबकि कांगड़ा को हाल ही में महापौर चुना गया हैं। तीनों नागरिक निकायों में भाजपा का बहुमत हैं।

    संजय गोयल, योगेश वर्मा और राज दत्त गहलोत को क्रमश:EDMC,NDMC और SDMC के डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया हैं।

    इस साल, रोटेशन के आधार के अनुसार, मेयर सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। निर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को दिल्ली में एक साल का कार्यकाल मिलता हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *