Fri. May 3rd, 2024
अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल ने भोपाल की भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर 26/11 के हमले में शहीद हेमंत करकरे पर अपमानजनक टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा, कि यह पार्टी के असली रंग को दर्शाता हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ठाकुर ने कहा कि मुंबई के पूर्व आतंकवादी निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, जिनकी मुंबई आंतकी हमलों के दौरान कार्यवाई में मृत्यु हो गई थी, ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में झूठा फंसाया था, और उनके कर्मों के कारण उनकी मृत्यु हुई हैं।

सीएम केजरिवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 26/11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर भोपाल की भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अशिष्ट बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। भाजपा अब असली रंग दिखा रही हैं और अब इसे इसकी जगह दिखा देनी चाहिए।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा, भाजपा उन हेमंत करकरे की शहदत पर सवाल उठा रही हैं, जिन्होंने मुंबई हमले में भारत माता की सुरक्षा की हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, इस पर किसी भक्त को गुस्सा नही आएगा किया, यह भाजपा की देशभक्ति हैं।

वही पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा, शहीद हेंमत करकरे की शहादत का अपमान करने वाली प्रज्ञा ठाकुर भाजपा की प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा एक तरफ मोदी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं वही दूसरी तरफ शहीदों का अपमान करने वालों को में चुनाव टिकट देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *