Fri. Mar 29th, 2024
    कैश

    पश्चिम बंगाल की राजधानी में करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई, और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

    पूर्व सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल ने गुरुवार को सियालदह रेलवे स्टेशन से नकली मुद्रा के जालसाज को गिरफ्तार किया।

    मालदा निवासी शहाबुल शेख(30) नामक इस शख्स से पुलिस ने दो हजार रुपये के 125 नकली नोट जब्त किए हैं।

    शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *