Sun. Apr 28th, 2024
harsh vardhan shringla

भारत और अमेरिका के संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए नई दिल्ली ने राजदूत के पद पर कूटनीतिज्ञ हर्ष वर्धन श्रृंगला को नियुक्त किया है। आज भारत ने अमेरिका में भारतीय राजदूत के पद पर पूर्व आईएफएस अधिकारी की नियुक्ति का ऐलान किया था।

हर्षवर्धन श्रृंगला 1984 बैच के भारतीय विदेश विभाग के अधिकारी थे। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक वह जल्द ही पदभार संभाल लेंगे। फिलहाल, हर्षवर्धन श्रृंगला बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग में कार्यरत हैं।

राजनयिक के रूप में उनका करियर 30 सालों से अधिक का था, उन्होंने पेरिस, हनोई, तेल अवीव में भारतीय अभियान के विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। उन्होंने यूएन में भी अपनी सेवायें दी थी, इसके आलावा दक्षिण अफ्रीका और वियतनाम में भी कॉन्स्युल जनरल के पद पर तैनात थे।

हर्षवर्धन श्रृंगला दिल्ली के सैंट स्टेफेन कलर के पूर्व छात्र हैं और विदेश विभाग के पद संभालने से पूर्व वह कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी कार्यरत थे।

इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन की निदेशक वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ रीवा गांगुली बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग का कार्यभार संभालेंगी।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *