Sat. Apr 27th, 2024
    रोहिंग्या मुस्लिम अत्याचार

    रोहिंग्या मुस्लिमों पर बढ़ते जा रहे अत्याचार का पुरे विश्व में निंदा की जा रही है। हाल ही में अमेरिका के वाइट हाउस की और से इस मुद्दे पर सन्देश आया है और कहा गया है कि अमेरिका को इसपर बहुत खेद है।

    वाइट हाउस की प्रवक्ता सराह सेंडर्स ने कहा कि म्यांमार में सेना द्वारा किये जा रहे अत्याचारों से सेना की मानसिकता साफ़ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसपर बेहद दुखी है कि करीबन 3 लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को उन्ही के देश से निकाल दिया है। हम बढ़ती हिंसा की निंदा करते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि हम म्यांमार की सेना से गुजारिश करते हैं कि वे इस अत्याचार को तुरंत बंद करें और क़ानून का पालन करें। लोगों पर अत्याचार को तुरंत रोका जाए। रोहिंग्या मुस्लिमों को देश से बाहर नहीं निकाला जाए।

    अमेरिका की और से कहा गया कि हम संयुक्त राष्ट्र और बाकी अंतराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर रोहिंग्या मुस्लिमों के हक़ के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द हालत शांत हो जाए और विश्व में शान्ति बनी रहे।

    अमेरिका ने आंग सान सु की से भी कहा कि वे अपने देश की सेना और सरकार को कड़े निर्देश दे एवं इस तरह के नरसंहार को रोके। सु की को उनकी देश की जनता के हित में फैसले करने चाहिए और शान्ति का माहौल बनाये रखना चाहिए।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।