Sat. Apr 27th, 2024
amit shah

गांधीनगर, 23 मई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह मतगणना के 22वें चरण के बाद यहां जीत के अंतर के मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से आगे हो गए हैं। पार्टी यहां अपने 2014 के प्रदर्शन को दोहराकर सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।

अमित शाह कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी सी.जे. चावड़ा से 5.10 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही शाह आडवाणी के 2014 में 4.83 लाख मतों के अंतर से काफी आगे निकल चुके हैं। तीन और चरणों की गिनती बाकी रह गई है।

सत्तारूढ़ पार्टी के चार उम्मीदवार अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों से करीब तीन लाख मतों के अंतर से आगे हैं। राजकोट संसदीय क्षेत्र में भाजपा के मोहनभाई कुंडारिया को अबतक 6,93,398 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललितभाई कगराथरा को 3,56,130 मत मिले हैं।

सात अन्य भाजपा उम्मीदवार अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों से करीब दो लाख से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *