Sat. Apr 27th, 2024
    facts about whatsapp in hindi

    मेसेज ऐप व्हाट्सप्प से अब आप ऑनलाइन पैसे भेज पाएंगे। व्हाट्सप्प को भारत में डिजिटल पेमेंट्स के लिए बैंको से साझेदारी करने के लिए हरी झंडी मिल गयी है। बताया जा रहा कि कंपनी काफी पहले से डिजिटल पेमेंट्स की सेवा भारत में शुरू करने की कोशिश कर रही थी। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने अंततः कंपनी को डिजिटल पेमेंट्स के लिए मंजूरी दे दी है।

    बताया जा रहा कि व्हाट्सप्प बहुत से बैंको से साझेदारी करने जा रहा है। बहुत जल्द आप व्हाट्सप्प से किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे भेज पाएंगे। इसके लिए व्हाट्सप्प यु.पी.आई. से भी बात कर रहा है। कहा जा रहा कि व्हाट्सप्प और फेसबुक मिलकर यु.पी.आई. से बात कर रहे हैं।

    व्हाट्सप्प के अलावा हाईक ने भी पिछले साल डिजिटल पेमेंट्स की सेवाएं शुरू की थी। इसके अलावा खबर है कि गूगल भी पेमेंट्स सर्विसेज के लिए भारत में कोशिश कर रहा है। गूगल बहुत जल्द भारत में पेमेंट सेवा शुरू कर सकता है। हालाँकि गूगल को अभी रिसर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से मंजूरी नहीं मिली है।

    एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि, ‘व्हाट्सऐप और गूगल जैसी कंपनियां बड़ी हैं और वो कई बैंकों के साथ पार्टनर्शिप करके यूजर्स को आसान पेमेंट प्रोसेस दिला सकते हैं’।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।