Tue. May 7th, 2024
अफगानिस्तान में भयंकर बाढ़ का प्रकोप

अफगानिस्तान के उत्तरी और पश्चिमी प्रांतो फरयाब, हेरात, बदघिस और अन्य क्षेत्रों में भयावह बाढ़ से 20 लोगों की मृत्यु हो गयी हैं जबकि कई लोग लापता है। तोलो न्यूज़ के अनुसार हज़ारो एकड़ कृषि की जमीन तबाह हो गयी है जबकि मौसमी बारिश से आयी खतरनाक बाढ़ से सैकड़ों घर ध्वस्त हो गए हैं।

घोरयां, कोह ज़ोर, रुबात संगी और ज़िंदा जन के जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस फॉर द हुमानिटरियन अफेयर्स की बीते महीने की रिपोर्ट के अनुसार कंधार प्रान्त में जबरदस्त बाढ़ के कारण करीब 4700 कुटुंब और 33000 से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की जरुरत है।

हेलमंद में 1092 परिवारों और फराह में 3205 कुटुम्बों को आपदा के कारण सहायता की जरुरत है। बदघिस के गवर्नर के प्रवक्ता जमशीद शाहबी ने कहा कि “पूर्व में भी पुष्टि की गयी है कि स्थानीय लोगो को बाढ़ की वजह से भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।” हालाँकि बाढ़ के बाबत अधिक जानकारी अभी मुहैया नहीं की गयी है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *