Thu. Apr 18th, 2024
    भारत एक टैरिफ किंग है

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दोहराया कि “विश्व में सबसे अधिक शुल्क वसूलने वाले राष्ट्रों में भारत भी शामिल है। भारत ने हार्ले डैविडसन सहित कई अमेरिकी उत्पादों पर 100 फीसदी का शुल्क लगा रहा है।” वांशिगटन में नेशनल रिपब्लिकन कोंग्रेसिअल कमिटी में मंगलवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि “इस प्रक्रार के शुल्क निष्पक्ष नहीं है।”

    इस वर्ष के शुरुआत में व्हाइट हाउस ने ऐलान किया था कि डोनाल्ड ट्रम्प पारस्परिक शुल्क का समर्थन करते हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि “हार्ले डैविडसन पर शुल्क 100 फीसदी से 50 फीसदी करने के भारत के निर्णय से वह संतुष्ट हैं। हालाँकि यह पर्याप्त नहीं है, लेकिन ठीक है।”

    डोनाल्ड ट्रम्प बारम्बार दावा करता है कि भारत एक टैरिफ किंग है और अमेरिकी उत्पादों पर काफी उच्च दर के शुल्क वसूलता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि “मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कॉल आया था। वह विश्व के सबसे अधिक कर वसूलने वाले राष्ट्रों में से हैं। वह हमसे 100 फीसदी कर वसूलते हैं।”

    उन्होंने कहा कि “वह हमसे उत्पादों पर 100 फीसदी वसूलते हैं। वह हनारे राष्ट्र में मोटरसाइकिल भेजते हैं तो हम उन पर कोई शुल्क नहीं लगाते। हम भारत में हार्ले डैविडसन भेजते हैं तो वह 100 फीसदी कर लगाते हैं। यह सही नहीं है। जैसे को तैसा नहीं है। कतई निष्पक्ष नहीं हैं।”

    राष्ट्रपति ने कहा कि “चीन के साथ व्यापार वार्ता अच्छी चल रही है। एक व्यापक व्यापार डीजल पर पंहुचने के लिए अमेरिका और चीन के आला अधिकारी वार्ता कर रहे हैं। मेरे ख्याल से हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमसे ज्यादा उन्हें इस डील की जरूरत है। जब वह 50 अरब डॉलर के तकनीकी सामान पर 25 फीसदी टैक्स दे रहे हैं तो उन्हें यह बेहद चुभ रहा है।”

    उन्होंने कहा कि “हम चीन के पुराने व्यापर दुरूपयोग और बौद्धिक संपत्ति की चोरी के खिलाफ खड़े हैं और कई ऐसी चीजे है जो उन्होंने हमारे साथ की है। मेरी समझ से परे हैं कि कैसे लोगों ने सालो तक इसे जारी रखने की अनुमति दी थी। आप मुझसे अधिक समय तक सत्ता पर रहे हैं। उन्होंने हमारे देश का फायदा उठाया है। इसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूँ। हमें भी उनके साथ ऐसा ही करना चाहिए।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *