Sat. May 18th, 2024
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली छुट्टी मनाने पहुंचे भूटान, देखिये तस्वीर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। दोनों हर मायने में दुसरो को कपल गोल्स देते हैं। जबकि विराट और अनुष्का की तस्वीरों में प्यार और अपनापन कूट कूट कर भरा है, उनकी ट्रैवेलिंग की तसवीरें भी सबको वेकेशन पर जाने के लिए मजबूर करती हैं। हमने देखा है कि लव बर्ड्स कैसे अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की मजेदार तसवीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में, दंपति भूटान में एक छोटे से ब्रेक के लिए निकल चुके हैं और वे एक साथ अपने समय का आनंद ले रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B4IY-V5J1O8/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में, विराट और अनुष्का की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर विरुष्का के एक फैन पेज पर सामने आई है, जो दंपति को उनके हॉलिडे मूड में दिखाती है। तस्वीर में ये जोड़ी भूटान के द लैंड ऑफ़ द थंडर ड्रैगन में नजर आ रहे हैं। विराट एक काले रंग के ट्रैक सूट में एक स्पोर्टी कैप और स्टाइलिश फ्रेम के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, अनुष्का भी अपने गुलाबी स्वेटशर्ट और काले ट्रैक पैंट में ग्रे टोपी के साथ एक स्पोर्टी लुक में कूल लग रही हैं। दोनों अपने बैग कंधे पर लादे नज़र आ रहे हैं और देश घूमने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं।
जबकि हमे इस खूबसूरत जोड़ी की बाकि तस्वीरो का इंतज़ार रहेगा, अभी कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने अपने पति के साथ दो तसवीरें पोस्ट की जिसमे दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी दोनों ने करवा चौथ का त्यौहार साथ मनाया था।

https://www.instagram.com/p/B4UguwypnOX/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B3ujURip7Sn/?utm_source=ig_web_copy_link

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *