Sat. Apr 20th, 2024
    करीना कपूर खान को सिडनी में गिफ्ट की गयी बेटे तैमूर की पेंटिंग, देखे वीडियो

    करीना कपूर खान को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्पॉट किया गया था। अभिनेत्री टी20 विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने गई थीं। हाल ही में करीना को एक हाई-स्लिट के साथ झिलमिलाते सिल्वर गाउन में देखा गया। बेबो ने पूरे लुक को मैचिंग हील्स के साथ पूरा किया। अभिनेत्री इस गाउन में ग्लैमरस लग रही थी जिसमे उन्होंने सिडनी के एक कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में बेबो को उनके प्रशंसकों ने एक प्यारा सा उपहार दिया। करीना के प्रशंसकों ने उन्हें अपने बेटे तैमूर अली खान की एक मनमोहक पेंटिंग भेंट की।

    https://www.instagram.com/p/B4W7hzMlPHh/?utm_source=ig_web_copy_link

    तैमूर सबसे लोकप्रिय स्टार-किड है। उनकी तस्वीरें और वीडियो हर मीडिया क्लिक कर रहा है। लिटिल स्टार को अक्सर मम्मी या डैडी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है या अपने माता-पिता के साथ घूमते हुए देखा जाता है। पापाराज़ी कभी भी उनकी तस्वीरें लेने का मौका नहीं छोड़ते हैं और अब ऐसा लग रहा है कि तैमूर के न केवल मुंबई में बल्कि पूरी दुनिया में प्रशंसक हैं। फिल्मफेयर मैगजीन ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां करीना को तैमूर की तस्वीर गिफ्ट की जा रही है और वह मुस्कुराना बंद नहीं कर पा रही।

    इस दौरान, करीना जल्द अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज़’ में दिखाई देंगी। राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म दो जोड़ों के बारे में बात करती है जो एक बच्चा पैदा करने के लिए उत्सुक हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को स्क्रीन पर आने वाली है।

    इसके अलावा, अभिनेत्री करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देगी। फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और जान्हवी कपूर भी हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी। उन्होंने इरफ़ान खान और राधिका मदान के साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *