Sat. May 4th, 2024
अनीष भानवाला कामनवेल्थ खेल

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय शूटर अनीष भंवाल नें 9वे दिन शुक्रवार को पुरुषो की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इसबार टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं महिलाओ की 25 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में भारत की तरफ से तेजस्वनी सावंत ने रिकॉर्ड 457.9 स्कोर साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, इसी के साथ इस प्रतियागिता का सिल्वर मैडल भी भारत के अंजुल मृदुल के नाम रहा। वे 455.7 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।

राष्ट्रमंडल खेल में भारत अभी तक 15 पदक हासिल कर चुक हैं। इसी के साथ अनीष नें कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनु भास्कर का रिकॉर्ड तोड़कर प्रथम स्थान हासिल कर लिया। यह बताते चले की मनु ने इसी बार स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

इससे पहले अनीश और नीरज ने यह शुक्रवार को पुरुष की 25 मीटर रैपिड पिस्टल फायर स्पर्धा के फ़ाइनल में जगह बनायी थी। अनीष ने क्वालिफिकेशन मे पहला स्थान हासिल किया वहीं नीरज ने दूसरा।

अनीष ने स्टेज 1 में 98,98 ,90 के स्कोर के साथ 286 अंक लिये, जबकि स्टेज 2 में उन्होने 99,99,96 का स्कोर करते हुए 294 अंक लिए और कुल 580 का स्कोर किया।

नीरज ने स्टेज 1 में 97,100, और 94 का स्कोर किया, जबकि स्टेज 2 में उन्होने 98,98,92 का स्कोर करते हुए 298 अंक लिए और कुल 579 अंको के साथ फ़ाइनल में जगह बनायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *