Sat. Apr 27th, 2024
"एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" में साथ करने के लिए अनिल कपूर ने लिखा अपनी बेटी सोनम कपूर आहूजा के लिए एक हार्दिक पोस्ट

बॉलीवुड के सबसे मशहूर और सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मगर अनिल अभी भी शैली चोपड़ा धर निर्देशित फिल्म की शूटिंग अपने दिल में बसाये हुए हैं। दरअसल, ये फिल्म उनके लिए इसलिए भी ख़ास है क्योंकि उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने इस फिल्म में भी उनकी बेटी का किरदार निभाया है।

और इसलिए भावुक होकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के एक प्यारा सा पोस्ट डाला है। उन्होंने अपनी और सोनम के बचपन की तस्वीरों का कोलाज डाला है। अनिल ने कैप्शन में लिखा-“मुझे कभी आप पर इतना गर्व नहीं हुआ सोनम। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आज हमने प्यार का श्रम-‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ आप दर्शकों को सौंपते हैं।”

https://www.instagram.com/p/BtU9-xKBzr9/?utm_source=ig_web_copy_link

इस फिल्म में, इन दोनों के अलावा जूही चावला, राजकुमार राव और रेजिना कैसेंड्रा ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। व्यापार विश्लेषकों के अनुसार, ये फिल्म पहले दिन 2 करोड़ रूपये की कमाई कर सकती है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

https://www.instagram.com/p/BtVSm57lD0q/?utm_source=ig_web_copy_link

अब अनिल कपूर की फिल्मों की बात की जाये तो, वे जल्द 22 फरवरी को फिल्म ‘टोटल धमाल’ में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में, उनके साथ अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी और रितेश देशमुख भी नज़र आएंगे।

वही सोनम कपूर आहूजा फिल्म ‘ज़ोया अख्तर’ में दिखाई देंगे जिसमे उनके विपरीत डलकर सलमान नज़र आएंगे।

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *