Sat. Apr 20th, 2024
    ड्राइव, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलींन फर्नांडिस

    लम्बे इंतज़ार के बाद ‘ड्राइव’ की रिलीज़ डेट घोषित कर दी गई है। सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नान्डिस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म को निर्देशित किया है तरुण मनसुखानी ने और फ़िल्म 28 जून 2019 को रिलीज़ होने वाली है।

    फ़िल्म रिलीज़ की घोषणा प्रोड्यूसर करण जौहर द्वारा सोशल मीडिया पर की गई है। फ़िल्म का एक क्लिप शेयर करते हुए करण ने लिखा है कि, “ऑन योर मार्क्स, गेट सेट & रेस। 28 जून को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

    फ़िल्म में सपना पब्बी, बोमन इरानी, पंकज त्रिपाठी और विक्रमजीत विर्क भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 2011 की अमेरिकन फ़िल्म ‘ड्राइव’ का रीमेक है।

    फ़िल्म एक्शन ड्रामा है। सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन पहली बार किसी भी फ़िल्म में साथ आ रहे हैं। फ़िल्म रिलीज़ की तारीख़ कई बार आगे पीछे की जा चुकी है। पहले यह फ़िल्म 7 सितम्बर 2018 को रिलीज़ होने वाली थी पर बाद में अज्ञात कारणों की वजह से फ़िल्म रिलीज़ को उस समय स्थगित कर दिया गया था।

    अंततः फ़िल्म इस साल जून में रिलीज़ होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: 2018 की इन फ़िल्मों से जलते हैं अनुराग कश्यप, जानिये बाकी फिल्मनिर्माताओं ने क्या कहा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *