Sat. Jul 27th, 2024
    honduras

    होंडुरस में बुधवार को कैरीबियाई सागर में पूर्वी तट पर 73 लोगो से सवार नाव डूब गयी और इस हादसे में 26 लोगो की मौत हो गयी है। सैन्य बल के प्रवक्ता जैसे डोमिंग्स मेजा ने कहा कि “शेष 47 लोगो को बचा लिया गया है। सभी 26 लोग पुरुष थे और मछुवारे गोताखोर के तौर पर कार्य करते थे।”

    यह जहाज देश के पूर्वी विभाग के ग्रेसियस ए डिओस के लेम्पिरा बंदरगाह में संचालन कर रहा था। इस घटना का कारण की अभी तफ्तीश की जा रही है।

    नावों में सवार इन यात्रियों के शरणार्थी होने का भी शक है। मध्य अमेरिकी नागरिक हिंसा और शोषण के कारण गुएतमाला, होंडुरस और एल साल्वाडोर के मार्ग से अमेरिका पहुंच रहे हैं और आश्रय की मांग कर रहे हैं।

    अमेरिका के राष्ट्रपति ने अवैध प्रवास को खत्म करने के लिए मेक्सिको के साथ एक पॉलिसी पर हस्ताक्षर किये थे। हाल ही में शरणार्थियों पर यूएन की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दो-तिहाई से अधिक विश्व के शरणार्थी पांच देशों से आये हैं, इसमें सीरिया, अफगानिस्तान, दक्षिणी सूडान, म्यांमार और सोमालिया शामिल है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *