Wed. Feb 26th, 2025
हमजा लादेन

अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा लादेन की सऊदी अरब की नागरिक को सल्तनत ने छीन लिया है। इस जानकारी को आंतरिक मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर जारी की थी। अमेरिका ने दो साल पूर्व हमजा को वैश्विक आतंकी घोषित किया था।

अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की सूचना देने वाले को 70 करोड़ इनामी राशि देने का ऐलान किया है। अमेरिका के मुताबिक हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए हमले की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कारण पुरूस्कार का ऐलान किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि हमजा अमेरिका और उसका सहयोगी देशों पर हमला करने की फिराक में हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी एमटी इवानोफ़ ने बताया कि “यह अमेरिका की आतंक विरोधी नीति को दर्शाता है।”

अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11,सितम्बर 2001 को हमला किया गया था और उसके दस साल बाद ओसामा को पकड़ा गया था। ओसमा को पाकिस्तान के अब्बोट्टाबाद में मारा गया था। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेशों के बाद ही अमेरीकी नौसेना सील ने ओसामा को मार दिया था।

अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11,सितम्बर 2001 को हमला किया गया था और उसके दस साल बाद ओसामा को पकड़ा गया था। ओसमा को पाकिस्तान के अब्बोट्टाबाद में मारा गया था। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेशों के बाद ही अमेरीकी नौसेना सील ने ओसामा को मार दिया था।

हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इस्लामाबाद सरकार अमेरिका को समय पर इत्त्लाह कर देती को अल कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन कबका पकड़ा जाता।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *