Sat. Apr 20th, 2024

    आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने 2 दिन पहले एक विवादित बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने यूपी के अस्पतालों पर विवादित टिप्पणी करी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। किसी ने उन पर स्याही भी फेंकी। आप विधायक सोमनाथ सिंह ने कहा था कि यूपी के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होते हैं। इस पर उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए विधायक पर किसी ने स्याही फेंक दी। उन्होंने यह बयान विवादित बयान जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान दिया था।

    उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। उनका बयान था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में इंसानों के साथ-साथ कुत्तों के बच्चे भी पैदा हो रहे हैं। उन पर इस विवादित बयान के लिए मामला भी दर्ज किया गया। सोमनाथ भारती केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। सोमनाथ भारती का उत्तर प्रदेश आने का उद्देश्य आम आदमी पार्टी का प्रचार करना और केजरीवाल मॉडल के बारे में लोगों को बताना था। लेकिन अपनी बयानबाजी के चक्कर में उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया और अब यह शब्द उनके लिए मुसीबत बन चुके हैं।

    उन्होंने उदाहरण के लिए कहा था कि वे प्रयागराज के किसी सरकारी अस्पताल में गए थे जहां उन्होंने कुत्तों के बच्चों को टहलते हुए देखा था। इसके बाद उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट करके बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा की बदहाली का सवाल उठाने पर आदित्यनाथ सरकार ने आप के नेताओं को आतंकित करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी यूपी के अगले विधानसभा चुनावों में उतरना चाहती है और उन्होंने संजय सिंह को अपना चेहरा भी चुन लिया है। पार्टी जल्दी इसकी औपचारिक घोषणा कर देगी। इसी वजह से सोमनाथ भारती ने यूपी में दौरा किया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *