Thu. Mar 28th, 2024
    सोनम कपूर: 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' पहली मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्म थी जिसने समलैंगिक संबंधों को सामान्य बनाया

    सोनम कपूर बॉलीवुड में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने अपनी आखिरी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा‘ से सभी को प्रभावित कर दिया था। इससे पहले वह हमेशा एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति समर्थन करती रही है। हाल ही में, उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की जिसमे उन्होंने पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था।

    उन्होंने कहा की वह बहुत खुश हैं कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ पहली व्यावसायिक, मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्म थी जिसने समलैंगिक संबंधों को सामान्य बनाया। उन्होंने आगे कहा-“एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ऐसी पहली फिल्म होती जो मुझे और मेरे डैड को एक साथ करनी थी। माता-पिता को अनिल कपूर को सोनम कपूर को यह कहते हुए देखना ज़रूरी था कि आप जिसे प्यार करते हैं उसे प्यार करना ठीक है।”

    Image result for Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga

    फिल्म में, सोनम ने एक समलैंगिक की भूमिका निभाई, जिसे एक अन्य लड़की से प्यार हो जाता है और वह अपने अधिकारों के लिए समाज और अपने परिवार से कैसे लड़ती है। फिल्म को न केवल समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, बल्कि इसके अभिनेताओं के प्रदर्शन के लिए भी बहुत सराहा गया था।

    फिल्म का निर्देशन शेली धर ने किया था और इसमें अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    काम के मोर्चे पर, सोनम ‘द ज़ोया फैक्टर’ में व्यस्त हैं, जिसमें ड़लकर सलमान भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह अनुजा चौहान की इसी नाम की किताब पर आधारित है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *