Sat. Apr 20th, 2024
    बीते कुछ वर्षो में काफी बदल गए हैं सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम, देखे तसवीरें

    बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने न केवल अपने प्रभाशाली अभिनय से, बल्कि अपने हॉट लुक्स से भी लाखो लोगो को दीवाना बना रखा है। अब वह खुद इतने कूल हैं तो ज़ाहिर से बात है कि उनके गुड लुक्स उनके बच्चो में भी आयेंगे। उनके दोनों बच्चे सारा अली खान और तैमुर अली खान मीडिया के पसंदीदा स्टार-किड्स हैं जिन्हें लगभग रोजाना कैप्चर किया जाता है। दोनों मीडिया-फ्रेंडली हैं और खुश होकर पापाराज़ी को पोज़ देते हैं, लेकिन उनके मझले बेटे इब्राहीम अली खान थोड़े शर्मीले हैं जिन्हें पोज़ देते हुए कम ही देखा गया है।

    ibrahim 1

    हालांकि, जब कुछ दिन सारा ने अपने सोशल मीडिया पर इब्राहीम के पहले फोटोशूट की कुछ तसवीरें पोस्ट की, तब दर्शको को उनका एक अलग ही रूप देखने के लिए मिला। इब्राहीम इन तस्वीरो में बेहद हैण्डसम लग रहे थे और पुरे नवाबी तरीके से अपनी बहन के साथ पोज़ दे रहे थे। हेल्लो मैगज़ीन के साथ हुए इस फोटोशूट में इब्राहीम का परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

    https://www.instagram.com/p/B3EfCzbliiA/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B4IV-cupqNw/?utm_source=ig_web_copy_link

    सैफ और अमृता सिंह के बेटे इब्राहीम के पास न केवल हॉट लुक्स हैं, बल्कि उनका शाही अंदाज़ भी दर्शनीय है। जबकि इन दिनों वह विदेश में अपनी पढाई पुरी कर रहे हैं, ऐसी खबरें हैं कि वह जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, सारा ने पुष्टि की थी कि इब्राहीम अभिनेता बनना चाहते हैं और उनमे वो जूनून और कड़ी मेहनत करने का जज़्बा भी है।

    https://www.instagram.com/p/BwGUuJmnnnK/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BumLa-9HW30/?utm_source=ig_web_copy_link

    हालांकि, इन दिनों इब्राहीम मीडिया और लाइमलाइट से बचते ही दिखाई देते हैं। उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ कई बार समय बिताते देखा गया है। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ भी उनकी गहरी दोस्ती है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते हुए देखा गया है।

    ibrahim

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *