Fri. Mar 29th, 2024

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस को लपेट ते हुए कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना गांधी परिवार के नाम पर नहीं होने की वजह से कांग्रेस परेशान है। साथ ही उन्होंने विपक्षी दल पर यह कहते हुए ढोंग करने का आरोप लगाया कि ऐसी ही परियोजनाएं कांग्रेस शासित राज्यों में जारी है। उन्होंने दावा किया कि सेंट्रल विस्टा परियोजना देश की जनता का है और यह उन नीतियों और कार्यक्रमों को आकार देगा जो ना सिर्फ देश के गरीबों के जीवन में बदलाव लाएगा बल्कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में भी मदद करेगा। 

    अनुराग ठाकुर ने कहा ‘‘कांग्रेस की तरह इस परियोजना का नाम एक ‘परिवार’ के नाम पर नहीं है। मैं कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं क्योंकि उसने इस परियोजना को गांधी परिवार के नाम पर रखने का एक मौका पूरी तरह से गंवा दिया है। कांग्रेस नेतृत्व को नागरिक शास्त्र का पाठ अब  तो समझ आ जाना चाहिए था। आधिकारिक निवास और कार्यालय देश के होते हैं, व्यक्तिगत नहीं।

    सेंट्रल विस्टा परियोजना का विरोध करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से क्यों नहीं पूछा, जब उनके राज्यों में ऐसी ही परियोजनाओं को अनुमति दी गई थी। एक बयान में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासित राजस्थान ने 125 करोड़ रुपये तक की पुनर्निर्माण और अवसंरचना परियोजना की अनुमति दी है जबकि महाराष्ट्र सरकार नरीमन प्वाइंट क्षेत्र में विधायकों के लिए 900 करोड़ रुपये के आवास परियोजना का निर्माण कर रही है। 

    उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस की आदत है गलत धारणा बनाने की लेकिन सच्चाई सामने आते ही वह ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है। नये संसद भवन के निर्माण की मांग दशकों पहले उठी थी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 2012 में इस बारे में एक पत्र भी लिखा था। इससे कांग्रेस का ढोंग और  सच साफ तरह से लोगों के सामने आ चुका है”।

    By दीक्षा शर्मा

    गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से LLB छात्र

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *