Fri. Mar 29th, 2024
    सूडानी सेना

    सऊदी की सैन्य परिषद् और प्रदर्शनकारी नेताओं के बीच नयी नागरिक सरकार के गठन के लिए रविवार को वार्ता बहाल हो गयी है। इस वार्ता में सैन्य परिषद् नागरिक सरकार को सत्ता की बागडोर सौपेंगी। प्रदर्शन के बाबत सैन्य परिषद् ने बयान में कहा कि “ट्रांज़िशनल मिलिट्री कॉउन्सिल और आज़ादी और बदलाव के गठबंधन के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है।”

    अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, वह देश में नागरिक सरकार के गठन के लिए संकल्पित है जिसकी मुखिया जनता हो और सेना की सीमित प्रतिनिधित्व हो। दोनों पक्षों के बीच हस्तांतरित विभागों के मुद्दे पर मतभेद था। दोनों ही पक्षों ने 11 सदस्यीय सीट पर बहुमत की मांग की थी और योजनाबद्ध ट्रांसीशनल पीरियड के दौरान सत्ता के शीर्ष भाग का संचालन करने की मांग की थी।

    तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए सूडान के सैन्य नेताओं में बुधवार को विपक्षी गठबंधन के साथ सत्ता साझा करने के समझौते का ऐलान किया था जिसके बाद नागरिक सरकार का चयन किया जायेगा। कई हफ्तों से प्रदर्शनकारी राजधानी खारर्तूम में स्थित सैन्य मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन पर बैठे हैं।

    प्रदर्शनकरियों ने सूडान की सत्ता पर कुंडली मारकर बैठे सैन्य नेताओं से तत्काल सत्ता का हस्तांतरण नागरिक सरकार को करने की मांग की है। कई प्रदर्शनकारियों ने समझौते के पहलुओं पर एहतियात भी जाहिर की है। शुरुआत में सेना ने दो वर्ष की ट्रांज़िशनल पीरियड की मांग की थी।

    इस सप्ताह प्रदर्शन से चार लोगो की मौत हो गयी और दर्ज़नो लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। सैन्य परिषद् और प्रदर्शनकारी नेता सोमवार को आंशिक समझौते पर पंहुच गए थे। खारर्तूम में सैन्य मुख्यालय के बाहर एक अज्ञात हमलावर ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर दी थी।

    मंगलवार को प्रदर्शनकारियों का हुजूम राजधानी के ओनडरमैन शहर की सड़कों पर उमड़ा था और यह सैन्य परिषद् के खिलाफ नारे लगा रहे थे। अरबा में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया था और टायरों को आगजनी किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *