Fri. Apr 19th, 2024
    सुहाना खान ने अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी के बाद बिताया दोस्तों के साथ समय, देखिये तसवीरें

    शाहरूख खान और गौरी खान बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी बेटी सुहाना खान ने शुक्रवार को लंदन के आर्डिंगली कॉलेज से ग्रेजुएट हो गयी है। शाहरुख़ और गौरी ने सुनिश्चित किया कि इस अहम मौके पर वे अपनी बेटी के साथ रहे और सोशल मीडिया पर उनके लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।

    सुहाना की किंग खान और गौरी ने बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिससे स्पष्ट था कि वे अपनी लाड़ली पर कितना गर्व महसूस कर रहे थे क्योंकि सुहाना ने न केवल कॉलेज खत्म किया, बल्कि नाटक में अपने असाधारण योगदान के लिए शीर्ष सम्मान भी हासिल किया।

    https://www.instagram.com/p/BzQhBdAnhQN/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BzQesWWHEqh/?utm_source=ig_web_copy_link

    जहां सुहाना ने अपने ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए एक वाइट क्रिस्प शर्ट और ब्लैक फॉर्मल स्कर्ट पहनी थी, वहीं स्टार किड सेरेमनी के बाद की पार्टी के लिए एक ग्लैम ऑउटफिट में नज़र आई। अपने दोस्तों और गर्ल गैंग के साथ पोज देते हुए, सुहाना एकदम परफेक्ट दिख रही थी और उनके खुले लम्बे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। सुहाना को समर्पित सोशल मीडिया फैन पेजों की संख्या को देखते हुए, यूके में होने वाली घटनाओं को आप मिस करदे, ऐसा हो ही नहीं सकता। और शनिवार को हमें सुहाना की कुछ नई तस्वीरें देखने को मिलीं।

    फूल लेंथ ब्लैक स्कर्ट के साथ एक वाइट शिमरी ट्यूब टॉप पहने हुए, सुहाना मुस्कुरा रही थी और अपने दोस्तों के साथ पोज़ दे रही थी। देखिये उनकी सारी तसवीरें-

    https://www.instagram.com/p/BzSwg_7Icbs/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BzSwkdpIsRl/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BzT-Rn6IS5n/?utm_source=ig_web_copy_link

    गौरी खान ने सेरेमनी से एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें सुहाना को “ड्रामा में असाधारण योगदान के लिए रसेल कप” प्राप्त करते देखा जा सकता है। डैडी शाह ने अपनी बेटी के लिए एक संदेश भी दिया था और एक सेल्फी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-“चार साल उड़ गए हैं। अर्डिंग्ली से ग्रेजुएशन। अंतिम पिज्जा … आखिरी ट्रेन की सवारी … और वास्तविक दुनिया में पहला कदम … स्कूल समाप्त हो गया… सीखना नहीं।”

    https://www.instagram.com/p/BzQuUA1FF8W/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BzQweaplrjs/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *