Sat. Apr 20th, 2024
    भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने की मायावती पर अप्पतिजनक टिपण्णी, कहा कि उन्होंने महिला की गरिमा का क़त्ल किया है

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और उनकी बहन प्रियंका गाँधी वाड्रा पर विवादित टिपण्णी करने के बाद, भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अब बसपा प्रमुख मायावती के ऊपर अप्पतिजनक बयान दिया है। उन्होंने मायावती पर इलज़ाम लगाते हुए कहा कि उन्होंने दुश्मन पार्टी सपा से हाथ मिलाकर, एक महिला की गरिमा का गला घोटा है।

    PTI के अनुसार, सिंह ने कहा-“सत्ता के लिए, मायावती ने वो किया है जो कोई भी गरिमा वाला व्यक्ति नहीं करेगा। उन्होंने उन्हें गला लगा लिया जिन्होंने उनपर हमला किया था और ऐसा करने से उन्होंने एक महिला की गरिमा का क़त्ल किया है।”

    सिंह लखनऊ के 1995 के गेस्ट-हाउस काण्ड के बारे में बात कर रहे थे जिसमे मायावती पर सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था। बैरिया के विधायक ने आगे दावा किया कि मायावती के लिए केवल एक ही चीज मायने रखती है, वे है स्वहित और पद।

    वैसे ये पहली दफा नहीं है जब सिंह ने ऐसे सनसनीखेज बयान दिए हो। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी रावण हैं और प्रियंका गाँधी वाड्रा सूर्पनखा हैं। और तो और, जब एक और भाजपा सांसद साधना सिंह ने मायावती को किन्नर बुलाया था, तब भी सिंह ने उनका समर्थन किया था।

    सिंह ने कहा था-“साधना सिंह ने कुछ गलत नहीं कहा। कोई भी इन्सान जिसका शून्य आत्म-सम्मान है, वे किन्नर कहलाता है।”

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *