Fri. Mar 29th, 2024
    सुमोना चक्रवर्ती ने दो साल पहली छोड़ी धूम्रपान की लत, सोशल मीडिया पर की संघर्ष से जूझने पर बात

    द कपिल शर्मा शो‘ फेम सुमोना चक्रवर्ती जिन्हे एक समय पर धूम्रपान की लत थी, ने दो साल तक सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया है। उन्होंने अपने फायदे के लिए इस आदत को ठुकरा दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंस्टा पोस्ट के जरिये, इस लत को छोड़ने पर बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे शुरुआत में उन्हें बहुत दिक्कत हुई थी लेकिन अब वह एकदम स्वस्थ हैं।

    उन्होंने लिखा-“दो साल पहले, मेरी दोस्त के जन्मदिन के एक हफ्ते बाद…मैंने छोड़ दिया। कड़वी सच्चाई अपना ली। कोई निकोटीन पैच नहीं, कोई वाइप नहीं। कुछ नहीं। तबसे हाथ नहीं लगाया। क्या ये मुश्किल था? बहुत। लेकिन अब मेरा शरीर धूम्रपान ठुकराता है। उस जगह नहीं रह सकती जहाँ लोग धूम्रपान करते हैं। ‘छोड़ना बहुत कठिन है — जब तक तुम छोड़ोगे नहीं। और फिर यह दुनिया की सबसे आसान चीज है’- जॉन ग्रीन।”

    https://www.instagram.com/p/B0RNcSHlAkn/?utm_source=ig_web_copy_link

    “मैं ये क्यों साझा कर रही हूँ? क्योंकि अभिनेत्री होना मेरी ज़िन्दगी का हिस्सा है। लोग हमारा अनुसरण करते हैं। पसंद करते हैं। प्यार करते हैं। आलोचना करते हैं। उम्मीद है कि इससे मैं कुछ लोगो को प्रेरित कर पाउ। सबसे महत्वपूर्ण अनुस्मारक- हम सभी दोषपूर्ण मानव हैं जो सोशल मीडिया पर काफी गैर-मौजूद हैं। तो यहाँ वास्तविकता की एक छोटी खुराक।”

    इस दौरान, अभिनेत्री कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भूरी का किरदार निभा रही हैं। उन्हें एकता कपूर के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से लोकप्रियता मिली थी जिसमे उन्होंने राम कपूर की बहन का किरदार निभाया था। बाद में शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से वह घर घर का नाम बन गयी जिसमे उन्होंने कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाया था।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *