Thu. Mar 28th, 2024
    सिम्बा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31 दिसम्बर

    ‘सिम्बा’ पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस के मायनों पर खरी उतर रही है। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को जल्दी ही पार करने वाली है। रणवीर सिंह की फ़िल्म की कमाई में तीसरे दिन कमाल की बढ़ोतरी हुई है और आशा है कि 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को फ़िल्म की कमाई और भी ज्यादा बढ़ेगी।

    फ़िल्म ने रविवार को 31.06 करोड़ कमाए हैं और इसके साथ ही फ़िल्म का कुल कलेक्शन 75.11 करोड़ हो चूका है।

    सिम्बा की कुल कमाई का 38.62 प्रतिशत कलेक्शन सिर्फ और सिर्फ मुंबई से ही हुआ है। केवल मुंबई में ही फ़िल्म ने 29.1 करोड़ की कमाई की है।

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म रणवीर सिंह की अबतक की सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्म बन गई है। पहले दिन की कमाई में फ़िल्म ने ‘पद्मावत’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

    फ़िल्म की सफलता के लिए रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि, “सिम्बा की रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग हमारे पूरे समूह के लिए बहुत ख़ास है। मैं रोहित शेट्टी का धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया कि मैं मसाला फ़िल्में कर सकता हूँ।”

    सिम्बा विदेशों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तरण आदर्श ने लिखा है कि, “सिम्बा ने विदेशों में अपने प्रदर्शन ने सबको आश्चर्य में डाल दिया है। मसाला फ़िल्मों की विदेशों में एक सीमा होती है पर सिम्बा हर जगह अच्छा प्रदर्शन कर रही है।”

    सिम्बा ने विदेशों से दो दिन में 24.22 करोड़ की कमाई की है।

    सिम्बा को समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है पर बॉक्स ऑफिस पर हर बीते दिन के साथ फ़िल्म नए रिकार्ड्स कायम कर रही है और ऐसा ही चलता रहा तो इसमें कोई शक नहीं है कि यह रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की अबतक की सबसे बड़ी फ़िल्म बन जाएगी।

    फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ‘सिम्बा’ को 4 स्टार दिए हैं और विनर बताया है। तरण लिखते हैं कि, “यह एक मज़बूत और सम्पूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है। रोहित शेट्टी ने फिर से कर दिखाया है और रणवीर सिंह ने भी जो कमाल के हैं।

    सीटियाँ, तालियाँ, हंसी सब कुछ पक्का है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने की उम्मीद कर रहा हूँ।” समीक्षकों ने सिम्बा के बारे में क्या-क्या कहा जानने के लिए पढ़िए सिम्बा फ़िल्म रिव्यु: रोहित शेट्टी ने बनाई 2018 की सबसे मनोरंजक फ़िल्म

    यह भी पढ़ें: विश्वासम ट्रेलर ने बनाया भारतीय सिनेमा के इतिहास में नया रिकॉर्ड

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *