Sun. May 5th, 2024
प्रियंका निक लन्दन वेकेशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिसमस और नए साल के मज़े ले रहे हैं। प्रियंका-निक की शादीशुदा ज़िन्दगी मज़े में बीत रही है और प्रियंका लगातार इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती दिखती हैं। दर्शकों को दोनों की तस्वीरें काफी पसंद आती है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसपर 13 घंटे में ही 1.8 मिलियन लाइक्स आ गए हैं। प्रियंका के फैन्स ने भी तस्वीर पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स किये हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने परिवार के साथ इस समय लन्दन में छुट्टियां मना रहे हैं। आइये देखते हैं प्रियंका की कुछ तस्वीरें।

https://www.instagram.com/p/Br5IRonnrMx/

जोनस परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, “परिवार”

https://www.instagram.com/p/Br2zS4CHw_b/

प्रियंका और उनके ससुराल वालों ने मिलकर इस साल क्रिसमस भी मनाया है जिसकी तस्वीर भी प्रियंका ने शेयर की है। प्रियंका ने लिखा है कि, “हमारे परिवार की तरफ से आपके परिवार को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

https://www.instagram.com/p/Br0yWiwHNvD/

प्रियंका अपने ससुराल में काफी खुश नज़र आ रही हैं। हाल ही में वह अपने देवर फ्रेंक्लिन जोनस के साथ रोडट्रिप पर भी गयीं थीं जिसकी तस्वीर भी प्रियंका ने शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/Br5MuU4Hguw/

प्रियंका फिलहाल अपनी आने वाली फ़िल्म ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम भी हैं। फ़िल्म का निर्देशन कर रही हैं सोनाली बोस और प्रियंका फ़िल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: सिम्बा फ़िल्म रिव्यु: रोहित शेट्टी ने बनाई 2018 की सबसे मनोरंजक फ़िल्म

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *