Thu. Mar 28th, 2024
    सरसों के तेल की मालिश के फायदे

    सरसों का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल बालों में लगाने, खाने एवं अन्य कई कार्यों में किया जाता है। सरसों का तेल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

    क्या आपको पता है कि सरसों के तेल से मालिश करने से त्वचा में चमक आती है और रक्त प्रवाह अच्छा होता है?

    इस लेख में हम सरसों के तेल की मालिश के फायदे आपको बताएँगे।

    विषय-सूचि

    सरसों के तेल की मालिश के फायदे

    • सरसों का तेल त्वचा को साफ़ करता है

    सरसों के तेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे त्वचा की सफाई होती है। अपने चेहरे और त्वचा की सफाई के लिए सप्ताह में दो दिन सरसों के तेल से मालिश करें।

    मालिश करने के लिए सबसे पहले आप तेल को थोड़ा गर्म कर लें। इससे इसका असर अच्छा होगा। अब धीरे-धीरे तेल से त्वचा, जोड़ों और बालों में मालिश करें।

    • सरसों के तेल की मालिश से दर्द कम होता है

    अक्सर कई कारणों से हमारे जोड़ों और शरीर में दर्द हो जाता है। इससे राहत पाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।

    आयुर्वेद में भी सरसों के तेल की मालिश को दर्द निवारण के लिए बेहतर विकल्प बताया गया है।

    कई लोग मालिश करने से पहले तेल में लौंग डालना पसंद करते हैं। आप ऐसा कर सकते हैं। लौंग डालने से इसका असर जल्द होता है।

    किसी भी अंग की मालिश करने से पहले उस अंग को अच्छे से साफ़ कर लें। इसके बाद करीबन 15-20 मिनट तक सरसों के तेल से मालिश करें।

    • सरसों का तेल त्वचा को नमी पहुँचाता है

    आपने अक्सर देखा होगा कि मौसम की वजह से या अन्य कारणों से त्वचा बहुत रूखी हो जाती है। इसका एक बेहतर उपाय सरसों का तेल है।

    सरसों का तेल एक प्राकृतिक नमी प्रदान करता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। इसी कारण से सरसों के तेल को एक सौंदर्य पदार्थ भी कहा जाता है।

    इसके अलावा यदि आप पहले से कोई प्राकृतिक सौंदर्य प्रदार्थ इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें कुछ बूंदें सरसों के तेल की डाल लें।

    यदि आप सिर्फ सरसों के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सरसों के तेल से हलके हाथों से चेहरे की मालिश करें। 2-5 मिनट तक मालिश करने के बाद इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा फेश वाश से धो लें।

    • सरसों के तेल की मालिश बालों के लिए

    सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि सरसों का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बालों में सरसों के तेल की मालिश करने से बाल काले और मजबूत होते हैं।

    यदि आप बाल झड़ने का उपाय देख रहे हैं, तो आपको तुरंत सरसों के तेल को इस्तेमाल करना चाहिए।

    रोजाना नहाने के बाद बालों में सरसों का तेल लगाएं। यदि आप दिन में तेल नहीं लगाना चाहते हैं, तो आप रात में सोने से पहले सरसों का तेल बालों में लगा सकते हैं। अगले दिन सुबह बालों को शैम्पू से धो लें।

    इससे आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले होंगें और मजबूत बनेंगे।

    • सरसों के तेल की मालिश से दाग-धब्बे दूर होते हैं

    यदि आपके चेहरे या अन्य किसी अंग पर कोई दाग है, तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    किसी दाग पर सरसों के तेल से मालिश करने से दाग हलके हो जाते हैं और कुछ दिन में गायब भी हो जाते हैं।

    इसके लिए सरसों के तेल को एक कटोरी में लें। इसे थोड़ा सा गर्म कर लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू की डालें। इसके बाद इस मिश्रण से निश्चित जगह पर मालिश करें। कुछ देर के बाद इसे पानी से साफ़ कर लें।

    जरूरी बात

    सरसों के तेल से सम्बंधित एक भ्रम लोगों के मन में यह है कि सरसों के तेल से मालिश करने से त्वचा काली हो जाती है।

    आपको बता दें कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। सरसों के तेल की मालिश के कुछ देर बाद तक त्वचा काली नजर आती है, लेकिन ऐसा स्थाई नहीं है।

    इसके अलावा कई लोगों का यह भी मानना है कि सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर में से बदबू आती है। आपको बता दें यह बात भी सही नहीं है।

    सरसों का तेल एक प्राकृतिक पदार्थ है, और मुख्य रूप से इसका कोई भी नुकसान नहीं है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    One thought on “सरसों के तेल की मालिश करने के फायदे”
    1. kal mere pair mein moch aa gayi thi to kyaa sarson ke tel se maalish karne se uskaa dard door ho saktaa hai?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *