Sat. Apr 20th, 2024
    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान

    सऊदी आरा के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए मिस्र के दौरे पर गए थे। क्राउन प्रिंस दिग्गज पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए मिस्र की यात्रा की थी। सऊदी के क्राउन प्रिंस मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के साथ बातचीत की थी।

    ख़बरों के मुताबिक सऊदी अरण के प्रिंस सलमान दोनों राष्ट्रों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों के बाबत बातचीत की थी। साथ ही साझा हित के कई राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा भी की थी। मिस्र के दौरे के बाद मोहम्मद बिन सलमान संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के दौरे पर जायेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह मंगलवार को मोहम्मद बिन सलमान टूनिसिया के दौरे पर जा सकते हैं।

    पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या तुर्की में स्थित सऊदी दूतावास में 2 अक्टूबर को की गयी थी, जिसके कारण उन्हें अंतराष्ट्रीय जगल की आलोचनायें झेलनी पड़ी थी। सऊदी अरब्ब के मुताबिक क्राउन प्रिंस को पत्रकार की हत्या से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं थी।

    अमेरिका ने भी सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद का समर्थन किया है और कहा कि पत्रकार की हत्या से ज्यादा महत्वपूर्ण अमेरिका और सऊदी अरब के सम्बन्ध है। हालांकि तुर्की के पास क्राउन प्रिंस के खिलाफ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का सबूत है जिसमे प्रिंस सलमान पत्रकार को मार्ग से हटा देने की बात कह रहे थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *