Fri. Mar 29th, 2024
    श्रीलंका के राष्ट्रपति

    श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना मौजूदा समय में भारत के आंध्र प्रदेश के तिरुमाला की निजी यात्रा पर है। यहां वह भगवान वेंकटश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए आये हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति अपनी धर्मपत्नी जयंती पुष्पा कुमारी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ आये हैं।

    खबरों के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ सरकारी अधिकारी भी आये हैं। उनके विमान ने मंगलवार को तिरुमाला से 20 किलोमीटर दूर रेनिगुंटा एयरपोर्ट पर लैंड किया था। बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति भगवान वेंकटश्वर के मंदिर में जायेंगे और प्रार्थना करेंगे।

    इससे पूर्व श्रीलंका के राष्ट्रपति अगस्त 2016 और फरवरी 2015 में इस मंदिर के दर्शन कर चुके हैं और यह उनकी चौथी यात्रा होगी। साथ ही वह मंदिर में आयोजित ‘सुप्रभात’ रस्मो में भी शामिल होंगे। प्रार्थना के बाद राष्ट्रपति बंगलोर के लिए  भरेंगे।

    भगवान वेंकटश्वर को विष्णु भगवान का अन्य रूप भी माना जाता है। तिरुपति वेंकटश्वर एक मशहूर हिन्दू मंदिर है और भारत के सबसे प्रसिद्द तीर्थस्थलों में शुमार है। यहां प्रत्येक साल लाखो की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर दक्षिण भारतीय  वास्तुकला और शिल्पकला का बेहतरीन उदाहरण है। यह मंदिर 5 वीं शताब्दी तक एक विख्यात मंदिर के तौर पर ख्याति प्राप्त कर चुका था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *