Fri. Apr 19th, 2024
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

    बॉलीवुड के चार्मिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कामो में शादी करने जा रहे हैं। शादी के पहले होने वाली रस्में शुरू हो चुकी हैं।

    इन समारोहों की कई तस्वीरे इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। जैसे-जैसे शादी के दिन करीब आ रहे हैं दीपिका और रणवीर अपने सपनो का घर लेने की योजना भी बना रहे हैं।

    फिलहाल तो रणवीर दीपिका के प्लस प्रभादेवी फ्लैट पर रहेंगे पर दोनों भविष्य में एक आलिशान घर लेने की भी योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर दीपिका मुंबई में कुछ जगह भी देख करे हैं।

    रणवीर और दीपिका कोई भी घर खरीदने से पहले हर संभव प्रयास करेंगे की उन्हें कोई अच्छा घर मिल जाए। रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर-दीपिका के सपनो का घर शाहरुख़ खान के मन्नत की तरह होगा जिसका मूल्य करीब 70 करोड़ रूपये है।

    दीपिका हाल ही में अपने घर बंगलौर में की गयी नंदी पूजा में शामिल हुई हैं। वहीं रणवीर सिंह के घर पर हल्दी की रस्म रख गयी थी।

    https://www.instagram.com/p/BprC7bDhBTb/

    https://www.instagram.com/p/BpwVLUIHGN7/

    रणवीर सिंह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सिम्बा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं पर दीपिका की फिलहाल कोई फ़िल्म नहीं आने वाली है। रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि इटली में अपनी शादी के बाद रणवीर-दीपिका बंगलौर और मुंबई में दो वेडिंग रिसेप्शन भी रखने वाले हैं।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *