Tue. Apr 23rd, 2024
    शाहरुख़ खान को पेरिस के इस डीडीएलजे फैन ने दिला दी यश चोपड़ा की याद

    ये सभी जानते हैं कि शाहरुख़ खान के न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में करोड़ो फैंस हैं। उनकी पुरानी फिल्मो को आज भी पसंद किया जाता है और यही कारण है कि आप विदेश में कही भी चले जाये, उनके चाहनेवाले आपको मिल ही जायेंगे। लेकिन उनकी सबसे आइकोनिक फिल्म रही है ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ जिसे रिलीज़ हुए 30 साल होने वाले हैं।

    हाल ही में, किंग खान ने ट्विटर पर एक विडियो साझा किया जिसमे पेरिस का एक फैन फिल्म का मशहूर गीत ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाते हुए दिखाई दे रहा है। अभिनेता ने विडियो पोस्ट करते हुए फिल्म के निर्माता और महान फ़िल्मकार यश चोपड़ा को याद किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा-“अचानक बस…यश जी की याद आ गयी। शायद गायक की टोपी देखकर?” इस विडियो में फैन ने वैसी ही टोपी पहनी है, जैसी यश चोपड़ा अक्सर पहने रखते थे।

    कुछ दिन पहले, फिल्म में शाहरुख़ के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक छोटा सा विडियो साझा किया था जिसमे केन्या के दो फैंस उसी गीत को गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 1995 में रिलीज़ हुई थी जिसने शाहरुख और काजोल की जोड़ी को अमर बना दिया। फिल्म के दुनिया भर में बहुत सारे फैंस हैं और ये आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में दिखाई जाती है।

    शाहरुख़ यश चोपड़ा के लिए इमेज परिणाम

    शाहरुख़ यश चोपड़ा के लिए इमेज परिणाम

    इस दौरान, शाहरुख़ आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में दिखाई दिए थे। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम किरदार निभाया था। अभिनेता इन दिनों ब्रेक पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *