Sat. Jul 27th, 2024
shalini singh aap

भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी चुकी कैप्टन शालिनी सिंह नें आज आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन कर ली है। आप की सदस्यता लेने से पहले शालिनी नें कहा कि उन्होनें पिछले चार सालों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है।

शालिनी नें अपने बयान में कहा कि मैंने आम आद्मिर पार्टी के संघर्ष को देखा है और देश के प्रति उनकी कर्मठता को देखते हुए उन्होनें पार्टी से जुड़ने का फैसला किया है।

शालिनी नें आगे कहा कि जब से उनके पति युद्ध में शहीद हुए हैं, तब से उन्होनें देश के लिए कुछ करने की ठान ली थी। उन्होनें कहा कि वे कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और अब राजनीति के जरिये लोगों का भला करना चाहती हैं।

शालिनी नें आगे कहा कि जब उन्होनें राजनीति में आने की सोची, तब उनके सामने आम आदमी पार्टी के अलावा और कोई विकल्प ठीक नहीं लगा।

उन्होनें आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की तारीफ़ करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद जिस मेहनत से अरविंद केजरीवाल नें काम किया है, इसने उनको प्रभावित किया है।

शालिनी नें अंत में कहा कि वे अपने पुरे तन, मन, धन को पार्टी के विकास में लगा देंगी और पार्टी को कोई शिकायत का मौका नहीं देंगी।

शालिनी सिंह को पार्टी की सदस्यता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह नें दी थी। प्रोग्राम के दौरान संजय सिंह नें कहा कि शालिनी सिंह का आप में शामिल होना गर्व की बात है। उन्होनें बताया कि शालिनी सिंह एक पूर्व सैनिक की पत्नी हैं और अपने पति के शहीद होने के सिर्फ दो साल बाद सेना में शामिल हो गई थी।

शालिनी सिंह नें आप की सदयस्ता लेने के बाद कहा वे हमेशा देश को आगे रखके काम करेंगी। शालिनी सिंह नें कहा कि वे महिलाओं और पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिए काम करना चाहती हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *