Sun. Apr 28th, 2024
शबाना आज़मी, हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के स्वास्थय की कामना की

लता मंगेशकर को वायरल चेस्ट कंजेस्शन के कारण सोमवार तड़के अस्पताल ले जाया गया था। हेमा मालिनी ने ट्वीट कर मंगेशकर के स्वास्थय की कामना की। उन्होंने लिखा-“@Mangeshkarlata के लिए प्रार्थना जो अस्पताल में भर्ती है और एक गंभीर स्थिति में है। ईश्वर उन्हें इस संकट से बाहर आने और हमारे बीच बने रहने की ताकत दे। राष्ट्र भारत रत्न लता जी के लिए प्रार्थना करता है।” अभिनेत्री शबाना आज़मी ने ट्वीट किया-“@mangeshkarlata आदाब और हज़ारों दुआएं कि आप फ़ौरन अच्छी होकर सही सलामत घर आ जाएं।”

अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने लिखा है: “आप सभी से निवेदन है कि @mangeshkarlata जी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। हमारी अपूरणीय कीमती भारतीय रत्न जो अस्पताल में है। प्रार्थना की शक्ति असीम है।” गायक-संगीतकार अदनान सामी ने लिखा है-“जल्द ही ठीक हो जाये प्यारी दीदी .. प्रार्थनाएँ।”

मंगेशकर को सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जल्द ही, कई खबरें आने लगी कि उनकी हालत गंभीर है। हालांकि, उनकी टीम ऐसे सभी दावों को नकारने के लिए सामने आई है। उन्होंने बताया कि गायिका की हालत फ़िलहाल स्थिर है।

28 सितंबर को 90 साल की होने वाली प्रतिष्ठित गायिका को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा गया था। उन्होंने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। 28 सितंबर, 1929 को जन्मीं, उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, द लीजन ऑफ ऑनर के अधिकारी से भी सम्मानित किया गया है। 1974 में, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गीत रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में स्थान दिया। उन्होंने कथित तौर पर 1948 और 1974 के बीच 25,000 से अधिक गाने गाए थे। मंगेशकर, जो अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, ने रविवार को अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरे को आगामी फिल्म ‘पानीपत’ के लिए शुभकामनाएं दीं थी।

https://www.instagram.com/p/B3B25CJHbVB/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *