Fri. Mar 29th, 2024

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर यू-टर्न लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने मोदी सरकार से सबूत मांगा था, वह अब दावा कर रही हैं कि यूपीए सरकार में इस तरह के छह ऑपरेशन किए गए थे।

    उन्होंने दावा किया कि लोगों को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और  उनकी बहन प्रियंका गांधी वार्डा सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गई हैं।

    रूपाणी ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, कांग्रेस, हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रही थी, उसने कल कहा था कि उनके कार्यकाल में छह बार सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसका मतबल यह हैं कि लोगों के मूड, उत्साह और देशभक्ति को देखते हुए आपने यू-टर्न मारा लिया हैं। आपने पहले सबूतों की मांग की थी, लेकिन अब इसे स्वीकृत कर रहे हैं। अब आप कह रहे हैं कि यूपीए ने भी इसका संचालन किया हैं।

    उन्होंने कहा,”इसका मतलब हैं आपने चुपचाप स्वीकार कर लिया हैं कि मोदी सरकार के तहत सर्जिकल स्ट्राइक हुआ हैं। सच्चाई यह हैं कि देश के लोगों ने मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक शब्द सुना, जो पुलवामा और उरी में हुए आतंकवादी हमलों के जवाब में किया गया था। लोगों को तब तक इस शब्द के बारे में पता नही था। और भारत ने इसे संभव किया हैं।”

    कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस ने 2008 से जनवरी 2014 के बीच छह सर्जिकल स्ट्राइक किए थे।

    इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही हैं। इससे ईवीएम पर दोषारोपण शुरू हो जाएगा। इन मशीनों ने राज्यों के तीन चरणों में ठीक काम किया, लेकिन जब वह हारेंगे तब उन्हें दोषपूर्ण कहेंगे।”

    उन्होंने उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वार्डा पर निशाना साधते हुए कहा, वह और उनके भाई राहुल गांधी सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गए हैं।

    उन्होंने कहा,” प्रियंका गांधी सनेक चार्मरस के साथ खेल रहे हैं। यह बचकाना हैं। दोनों ही भाई बहन वेबसाइट और यूट्यूब पर मजाक का पात्र बन गए हैं।”

    उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे कम सीटे मिलने वाली हैं।

    उन्होंंने कहा, “कांग्रेस में निराशा के अलावा कुछ नही मिलेगा। लोग मजबूत सरकार चाहते हैं, जो केवल मोदी दे सकते हैं।

    उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकारों पर हमला किया और आरोप लगाया कि वह कर्ज माफी और बेरोजगारी के वोदों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *