Sat. Apr 20th, 2024
    Radhakrishna Vikhe-Patil

    मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने मंगलवार को विधायक के रूप में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया और वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    उन्होंने अहमदनगर जिले के शिर्डी विधानसभा सीट से विधायक के रूप में अपना इस्तीफा अध्यक्ष हरिभाऊ बगाडे को सौंपा। वह इस विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए हैं।

    बीते कुछ सप्ताह से, विखे पाटिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में थे और स्पष्ट संकेत दिए थे कि वह सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके बेटे सुजय विखे-पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और परिवार के पारंपरिक गढ़ अहमदनगर से आम चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था।

    जैसे ही विखे-पाटिल ने विधायक के पद से इस्तीफा दिया, औरंगाबाद के सिलोद में निलंबित कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ए. नबी ने दावा किया कि कम से कम 8-10 कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

    हालांकि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अशोह चह्वान ने इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि कोई भी विधायक पार्टी छोड़ने की योजना नहीं बना रहा है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *