Thu. Mar 28th, 2024
    वियतनाम पंहुचे किम जोंग उन

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ दुसरे शिखर सम्मलेन का आयोजन में शरीक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मंगलवार को विएतनाम पंहुच गए हैं। उत्तर कोरिया के नेता यहाँ से हनोई तक का सफर कार से पूरा करेंगे। बख्तरबंद ट्रैन से उन्होंने यह यात्रा ढाई दिन में पूरी की है, जो चार हज़ार किलोमीटर का लम्बा सफर था।

    विएतनाम में इस शिखर सम्मलेन के तैयारियां जोर शोर से जारी है। राजधानी हनोई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।किम जोंग उन के साथ नार्थ कोरियन वर्कर्स पार्टी के उपाध्यक्ष किम योंग चोल, विदेश मंत्री री योंग हो और रक्षा मंत्री क्वांग चोल भी आये हैं। साथ ही किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग भी इस यात्रा पर आयी हैं।

    किम जोंग उन की बहन भी साथ

    उनकी ट्रैन ने रविवार को चीन की सीमा में सफर तय किया था। उत्तर कोरिया के सरकारी न्यूज़ चैनल ने किम जोंग उन की रावण होते समय की कुछ तस्वीरें जारी की थी, जिसमे वह जाने से पूर्व अपने देशवासियों का अभिवादन कर रहे हैं। ट्रैन में उनकी बहन और अमेरिका के साथ वार्ता में प्रमुख भूमिका निभाने वाले किम योंग चोल थे।

    शनिवार रात को ट्रैन उत्तर कोरिया की सीमा से सटे चीन के डेनडोंग स्टेशन पर पंहुच गयी थी। इस यात्रा की सभी जानकारी गोपनीय राखी गयी थी। विएतनाम की सरकार ने डाँग डेंग स्टेशन पर भारी सैन्य बल तैनात किया था साथ ही सार्वजानिक आवाजाही पर पाबंदी लगा दी थी।

    हनोई में दूसरी मुलाकात

    27-28 फरवरी को डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन के मध्य दूसरे शिखर सम्मलेन का आयोजन वियतनाम की राजधानी हनोई में होगा। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि “उत्तर कोरिया में आर्थिक विकास की अत्यधिक क्षमता है और वियतनाम मुलाकात आखिरी नहीं होगी।” डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन के मध्य आगे सप्ताह हनोई में दूसरे शिखर सम्मलेन का आयोजन होगा।

    बीते वर्ष जून में सिंगापुर में दोनों नेताओं की ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी और उत्तर कोरिया के शासक ने पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता दिखाई थी। हालाँकि इसके बाद दोनों राष्ट्रों के मध्य बातचीत का स्तर ठप पड़ गया था। दोनों देश कई मामलों पर रज़ामंदी नहीं जाहिर कर रहे थे।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *