Thu. May 2nd, 2024
इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं वरुण धवन और नताशा दलाल, पढ़े रिपोर्ट

इतने दिनों की अफवाहों के बाद, आखिरकार वरुण धवन ने ‘कॉफी विद करण 6’ पर स्वीकार किया कि वे फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन दोनों को काफी बार एक दुसरे के साथ छुट्टियों पर और डेट पर जाते देखा गया है। और अब एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों जल्द अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों जल्द इस साल शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BsAO-myAcq5/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BrS7_xgAS3t/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण और नताशा को शादी की जल्दी नहीं है मगर दोनों के परिवारवाले चाहते हैं कि वे दोनों जल्द शादी कर ले। रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि शादी की अभी तक तारीख तो तय नहीं हुई है मगर शादी अगले कुछ महीनों में हो जाएगी। हालांकि, इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

https://www.instagram.com/p/BrAp8QugjV2/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BrAX9nSATka/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात की जाये तो, वरुण जल्द फिल्म ‘कलंक’ में दिखाई देंगे। अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। फ़िलहाल, वरुण फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इनके अलावा, वरुण ने ‘रणभूमि’ की भी घोषणा कर दी है।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *