Sat. Jul 27th, 2024
    क्रेमलिन ने कहा युद्ध विराम के लिए यूक्रेन रूस की ये 4 शर्तें मानें

    रूस-यूक्रेन संकट: 13 देशों ने रूस से आने वाली उड़ानें रोक दी हैं| यूक्रेन में हुए हमले के बाद इन देशो ने यह निर्णय लिया | इन देशो में आयरलैंड, फ़िनलैंड , बेल्जियम ,लाटविया , एस्तोनिया , लिथुआनिया , पोलैंड , बुलगरीअ, चेक रिपब्लिक , माल्दोवा, रोमानिया ,स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नाम शामिल हैं|

    फिनलैंड और डेनमार्क ने रविवार को ऐलान किया कि वे रूस से आने वाली उड़ानों को बंद कर देंगे | इसी के साथ वह अन्य यूरोपीय देशों में शामिल हो गए जिन्होंने यूक्रेन के आक्रमण पर रूस पर प्रतिबंध लगाए |

    फिनलैंड, रूस के साथ 1,300 किलोमीटर (800 मील) की सीमा साझा करता है | फ़िनलैंड के परिवहन मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि “फिनलैंड, रूस से आने वाली उड़ानों को बंद कर देगा | ”

    डेनमार्क के विदेश मंत्री कोफोड ने ट्विटर पर कहा कि उनका देश भी “रूस से आने वाली उड़ानों को बंद कर देगा”।

    कोफोड ने आगे कहा कि “विदेश मामलों के यूरोपीय संघ के मंत्रियों की आज की बैठक में हम पूरी कोशिश करेंगे कि पूरे यूरोपीय संघ में रूसी उड़ानों के आने पर प्रतिबन्ध लग जाये |”

    इसके बदले में , मास्को ने भी उन देशो से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबन्ध लगाया |

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *