Fri. Mar 29th, 2024
    भारत और बेनिन

    भारत ने सोमवार को बेनिन को 10 करोड़ डॉलर वित्तीय सहायता का प्रस्ताव दिया था ताकि पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र अपने सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग कर सके। भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को बेनिन की यात्रा पर पंहुचे थे। तीन पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्रों की यात्रा में सबसे पहले राष्ट्रपति ने बेनिन की अधिकारिक यात्रा की है।

    अफ्रीकी राष्ट्रों के साथ मज़बूत होते सम्बन्ध

    एएनआई न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों राष्ट्रों ने चार समझौतों और दो एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं, इसमें भारत और बेनिन के बीच साल 2019-2023 तक संस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम भी शामिल है। अधिकारिक पासपोर्ट, कूटनीतिक  पासपोर्ट धारको को वीजा में परस्पर रियायत की डील पर भी समझौता किया गया है।

    रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि “भारत के राष्ट्रपति बेनिन के अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर अपनी तीन देशों की पहली यात्रा के तहत पंहुच गए हैं। उनका इस्तकबाल बेनिन के विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया था।” रामनाथ कोविंद की इस मुल्क की यह भारत की तरफ से पहली यात्रा थी। इस यात्रा का मकसद अफ्रीकी राष्ट्रों के साथ नई दिल्ली के मज़बूत संबंधों को बनाना है।

    विदेश मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, दो एमओयू निवेश इन्सुरांस और एक्सपोर्ट क्रेडिट इंश्योरेंस और ई-वीबीएबी नेटवर्क प्रोजेक्ट हैं। बेनिन में राष्ट्रपति ने सदन को संबोधित किया और कहा कि “हम गौरवशाली है कि हम अपने संसाधनों और अनुभवों को साझा करने में सक्षम है, चाहे वह किसी भी तरीके से हो। बेनिन में भोजन, उर्जा, जल, स्वास्थ्य सुरक्षा शामिल है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही आपके देशों के 103 गाँवों में पानी सप्लाई करने की स्कीम पूरी हो जाएगी।”

    उन्होंने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के तहत हमारी साझेदारी लाखो घरो को रोशन ककरने को रने में मदद करेगी और देश के कोनो तक लोगो को ऊर्जा तक पंहुच मुहैया होगी। विकास सहयोग के अधिक विस्तार के लिए मैं आज 10 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता बेनिन को प्फ्फेर करता हूँ ताकि वह अपने विकास के लक्ष्यों को हासिल कर सके।”

    भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के साझेदार के तौर पर गहनता से सहयोग के लिए कोविंद ने बेनिन का शुक्रिया अदा किया और आतंकवाद व जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को मज़बूत करने को कहा रहा। कोविंद ने कहा कि “यूएन सुरक्षा परिषद् में हमारे लिए स्थायी सदस्यता के साथ है हम अफिरिची प्रतिनिधित्व का भी समर्थन करते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *