Tue. May 7th, 2024
अब रणवीर सिंह नहीं करेंगे कंडोम ब्रांड का प्रचार? क्या उनकी शादी है इसका कारण?

रणवीर सिंह जिन्हें पांच साल पहले एक मशहूर कंडोम ब्रांड-“डुरेक्स” का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था, वह अब इसका प्रचार नहीं करेंगे। फोर्ब्स इंडिया की एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी और अभिनेता ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो जाने का फैसला कर लिया है। और इसके पीछे के दो ही कारण होने की संभावना है- रणवीर की ज्यादा भुगतान की मांग या उनकी वैवाहिक स्थिति।

पिछले साल नवम्बर में, रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी की थी। कंपनी ने इस नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया-“हम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। इस पर औपचारिक रूप से अंगूठी पहनाने के लिए दीपिका और रणवीर को शुभकामनाएं।”

एक कंडोम ब्रांड का प्रचार करके, रणवीर ने सबको चौका दिया था। वह पहले मेनस्ट्रीम अभिनेता थे जिन्होंने ऐसा किया। रिपोर्ट का दावा है कि अभिनेता के ब्रांड से जुड़ने से इसको बहुत फायदा हुआ था जो भारत में संघर्ष कर रहा था। मार्केटिंग और ब्रांडिंग एक्सपर्ट्स को लगता है कि रणवीर की लोकप्रियता ने ब्रांड को नयी ऊंचाई पर पहुँचा दिया है।

https://www.instagram.com/p/BvCOJjxh6BN/?utm_source=ig_web_copy_link

अब उनकी फिल्मों की बात की जाये तो, उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पिछले साल की शुरुआत से उन्होंने संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ से अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हासिल की। फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका और शाहिद कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। फिर उन्होंने रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिम्बा’ से एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। फिल्म में सारा अली खान ने मुख्य किरदार निभाया था।

और फिर उन्होंने ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘गली बॉय’ से अपने करियर को और चार चाँद लगा दिए। फिल्म में आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

अब उनके अगले प्रोजेक्ट की बात की जाये तो, वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक में काम कर रहे हैं। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म का नाम है ’83’ जिसमे रणवीर, कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *