Fri. May 3rd, 2024
आलिया रणबीर

अपने प्रेम सम्बन्ध का ख़ुलासा कर के रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सभी को चौका दिया था। एक दुसरे के घरवालों के साथ समय बिताने से लेकर कार्यस्थलों की तस्वीरें पोस्ट करके रणबीर और आलिया ने सभी का दिल जीत लिया है।

रणबीर और आलिया एक साथ आने वाली फ़िल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में दिखेंगे। हाल ही में दोनों को खार मुंबई में एक डांस क्लास से बाहर आते देखा गया है। अलिया भट्ट ने एक प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस पहन रखी थी वहीं रणबीर ने ग्रे टीशर्ट और जीन्स पहन रखी थी।

https://www.instagram.com/p/Bp7RB-YH7we/

https://www.instagram.com/p/Bp9IA1cHPce/

https://www.instagram.com/p/Bp9GyDOg-4B/

https://www.instagram.com/p/Bp9EtbzDI0G/

‘ब्रम्हास्त्र’ में रणबीर और आलिया पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फ़िल्म में इन दोनों के साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं और फ़िल्म की शूटिंग बुल्गारिया में की गई है।

इसके अलावा रणबीर कपूर ने फ़िल्म संजू में काम किया था जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकार्ड्स तोड़े थे और दर्शकों और फ़िल्म समीक्षकों के द्वारा फ़िल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

आलिया ने कई सुपरहिट फ़िल्में ही नहीं दी हैं बल्कि उनके पास इस समय कई बड़ी फ़िल्में भी हैं। आलिया इस समय फ़िल्म ‘कलंक’ की शूटिंग कर रहीं हैं जिसमें उनके साथ वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित हैं।

जोया अख्तर की अगली फ़िल्म ‘गली बॉय’ में आलिया रणवीर सिंह के साथ काम कर रहीं है। करण जौहर की फ़िल्म ‘तक्थ’ में भी आलिया एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *