Sat. Apr 20th, 2024
    डिनर करते दिखे रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अभिषेक बच्चन

    कई बार, हमारे प्यारे बॉलीवुड सेलेब्स को एक साथ घूमते हुए, पार्टियों में भाग लेते हुए, डिनर के लिए बाहर जाते हुए देखा जाता है। पेपेराज़ी भी उन्हें अपने परिवार के सदस्यों, प्रियजनों और दोस्तों के साथ क्लिक करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कभी करिश्मा कपूर और करीना कपूर को अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ देखा जाता है, तो कभी स्टार-किड्स तैमूर और इनाया क्लिक हो जाते हैं। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के डेटिंग के किस्से भी इन्ही तस्वीरो से सामने आये थे।

    हाल ही में, सोशल मीडिया पर सेलेब्स की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे इंडस्ट्री के कई मशहूर लोग साथ में डिनर का लुत्फ़ उठाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अभिषेक बच्चन दिखाई दे रहे हैं। इन अभिनेताओं के साथ साथ जाने-माने फिल्म निर्माता बंटी वालिया और उनकी खूबसूरत पत्नी वैनेसा वालिया भी शाम का आनंद लेते दिख रहे हैं। सभी उस तस्वीर के लिए एक साथ पोज देते हुए सहज लग रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/B50-DjzgFgI/?utm_source=ig_web_copy_link

    पेशेवर मोर्चे पर, रणबीर कपूर वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले मनाली में ही बाकि कलाकारों- आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय के साथ शूट पूरा किया है। वही अर्जुन कपूर की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज़ ‘पानीपत’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से शानदार  प्रतिक्रिया मिली है।

    आदित्य रॉय कपूर की बात करे तो, उन्हें ‘मलंग’ में दिशा पटानी के साथ जल्द ही देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन अनुराग बसु के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करेंगे। वह क्राइम ड्रामा ‘द बिग बुल’ और ‘कहानी’ के प्रीक्वल में भी दिखाई देंगे।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *