Sat. Jul 27th, 2024
    भूटान

    भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भूटान भारत की स्थायी सदस्यता का पुरजोर समर्थन करता है।

    कंबोज ने बताया कि भूटान तहे दिल से यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है बल्कि भूटान ने यहां तक कह है कि यूएन में भारत उस स्थिति में नही है जहां उसे होना चाहिए था।

    भूटान के प्रधानमंत्री ने 22 सिंतबर 2017 ने इस बात को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया था। भूटान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तकबाल की तैयारियां जोर से चल रही है। मोदी 17 अगस्त की पारो पहुचेंगे और दो दिवसीय द्विपक्षिय यात्रा को मुकम्मल करेंगे।

    आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और भूटान के बीच 10 एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यात्रा जे दूसरे दिन पीएम मोदी नेशनल मेमोरियल चोरटेन का दौरा करेंगे। तशिछोडजोंग मर उनके लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार को पीएम मोदी नई दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *