Fri. Mar 29th, 2024

    यमन के केंद्रीय प्रान्त धमार में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले से 100 से ज्यादा लोगो की मौत की खबर मिली है। इनकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय रेड क्रोस कमिटी ने दी है। यमन में आईसीआरसी के अध्यक्ष फ्रांज़ रपुछेंस्टी ने कहा कि धर्मर की जेल में हवाई हमले से 100 जे ज्यादा लोगो की मौत हो गयी है। हालांकि यह अभी अंतिम आंकड़ा नही है, बचाव टीम भी भी मलबे के नीचे खोज कर रही है।

    सऊदी के गठबंधन ने रविवार को कहा था कि उन्होंने हौथी विद्रोहियों के एक ठिकाने को लक्ष्य बनाया है जहां मिसाइल और ड्रोन रखे जाते है। जबकि विद्रोहियों ने दावा किया है कि यह हमला एक जेल में किया गया है। इस जेल में युद्ध के समय बंदी बनाये गए 170 लोगो को रखा गया है।

    राजधानी सना के दक्षिण में करीब 100 किलोमीटर दूर धर्मर स्थित है। यह इलाका साल 2014 से हौथीयो के कब्जे में हैं। जब उन्होंने अब्द रब्बू मसूर हादी और उसकी सरकार को निर्वासन के लिए मजबूर किया था।

    अरब गठबंधन का नेतृत्व सऊदी अरब कर रहा है और वह चार सालों से अधिक समय से यमन में हौथी विद्रोहियों के खिलाफ है। वह अंतरराष्ट्रीय समर्थित हादी सरकार का पक्षधार है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *