Thu. Mar 28th, 2024
    नच बलिये 9: मोहसिन खान और शिवांगी जोशी समेत टीवी की इन जोड़ियां ने चलाया अपने रोमांस का अपना जादू

    ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ के मोहसिन खान और शिवांगी जोशी, ‘यह रिश्ते हैं प्यार के’ के शहीर शेख और रिया शर्मा, ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ के दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया और ‘एक भ्रम सर्वगुण संपन्न’ के ज़ैन इमाम समेत कई मशहूर कलाकारों ने हाल ही में ‘नच बलिये 9‘ के लिए कुछ रोमांटिक ट्रैक्स के लिए शूटिंग की, जिसका प्रीमियर 19 जुलाई 2019 को होगा। इस शो में वर्तमान और पूर्व जोड़ियों को ख़िताब जीतने के लिए लड़ते हुए देखा जाएगा।

    स्टार प्लस ने हाल ही में, इन टीवी सितारों के परफॉरमेंस की कुछ झलकियां पेश की हैं जिसे देख दर्शक शो के लिए बहुत उत्साहित हो गए हैं। जबकि शिवांगी और मोहसिन को कायरा के रूप में रोमांस करते हुए देखा जा रहा है, करण और दीपिका ने सफेद रंग में जादू किया है। ज़ैन एक डांसिंग ट्रैक पर प्रदर्शन देते नज़र आ रहे हैं, जबकि दिव्यांका और विवेक काले रंग में हॉट दिख रहे हैं। देखिये यहाँ-

    ‘नच बलिये 9’ में अनीता हसनंदानी- रोहित रेड्डी, शांतनु माहेश्वरी- नित्यामी शिर्के, कीथ सेकीरा-रोशेल राव, फैसल खान- मुसकान कटारिया, उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा, विशाल सिंह-मधुरिमा तुली, श्रद्धा आर्या-आलम मक्कड़, सौरभ राज जैन-रिद्धिमा, एली गोनी और नताशा सहित अन्य कलाकार दिखाई देंगे। शो के लिए भव्य लॉन्च हाल ही में आयोजित किया गया था जहां अनीता, विशाल और उर्वशी मौजूद थे। तीनों ने दर्शकों का मनोरंजन करना सुनिश्चित किया और डांस रियलिटी शो को शुरू करने के लिए गति निर्धारित की।

    ‘नच बलिये 9’ का निर्माण सलमान खान द्वारा किया जा रहा है और इसमें रवीना टंडन और अहमद खान को जज के रूप में देखा जाएगा। मनीष पॉल इस सीजन को होस्ट करने वाले हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *