Thu. Apr 25th, 2024
    मानुषी छिल्लर एअरपोर्ट

    इस साल मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। पर अपने एअरपोर्ट लुक के लिए उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया जिसकी वजह से उनके फैन उनका खूब मज़ाक उड़ा रहे हैं।

    मुंबई एअरपोर्ट पर मानुषी छिल्लर एक शिल्क गाउन में नज़र आई। मानुषी का यह गाउन हलके बैगनी रंग का था और जांघो पर खुला हुआ था। मानुषी ने इस गाउन के साथ हाई हिल पहन रखी थी और उसी रंग की लिपस्टिक भी लगा रखी थी इस लुक को उन्होंने कम्पलीट किया था एक कैट आईज सनग्लास्सेज के साथ।

    https://www.instagram.com/p/BpTynfkn1gw/?taken-by=manushi_chhillar

    लगता है मानुषी का यह एअरपोर्ट लुक उनके चाहने वालों को रास नहीं आया और लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया। कुछ लोग मानुषी के गाउन के फैब्रिक को घटिया बता रहे थे तो कुछ लोग गाउन के पैटर्न को।  कुछ लोगो ने यहाँ तक कह दिया कि मानुषी का फैशन सेंस अच्छा नहीं है।

    कुछ लोगो ने कहा कि यह एअरपोर्ट लुक बिल्कुल नहीं है वहीं कुछ लोग गाउन के पैटर्न और फैब्रिक का मज़ाक उड़ाते हुए दिखे। कुछ लोगो ने कहा कि मानुषी ने पर्दा ओढ़ रखा है। उनके फैन कहते हैं कि मानुषी की यह चॉइस गलत है उन्हें एअरपोर्ट के लिए कुछ कम्फ़र्टेबल कपड़े पहनने चाहिए थे।

    मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और वह एक बार पहले भी शशि थरूर द्वारा ट्रोल की जा चुकी हैं। जिसका जवाब मानुषी छिल्लर ने बड़ी समझदारी से दिया था। अब देखना यह है कि मानुषी छिल्लर इसबार क्या कहती हैं?

    हालांकि मानुषी छिल्लर की तरफ से अभी इस बात पर कुछ भी कहा नहीं गया है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *