Thu. Mar 28th, 2024
    प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक दिन बाद, उन्होंने भी मध्यम लक्षणों के साथ कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

    उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मिलवाटी शराब का सेवन करने के बाद पिछले चार दिनों में अभी तक करीब 90 लोगों को अपनी ज़िंदगी से हाथ धोना पड़ा है।

    इस घटना पर कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने भाजपा से कहा है कि इस मामले कि गंभीरता से जांच करते हुए भाजपा सरकारें दोषियों पर सख्त कार्यवाही करे।

    प्रियंका गाँधी ने मीडिया को एक बयान देते हुए कहा है कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और हिला देने वाली घटना है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से 100 से भी अधिक लोगों ने अपनी जान गवां दी है।’

    इसके साथ ही उन्होने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि ‘उन्हे उम्मीद है कि भाजपा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। इसी के साथ ही भाजपा को मृतकों के परिजनों को नौकरी देने का भी प्रबंध करना होगा।‘

    इसी के साथ ही उन्होने कहा कि ‘मैं इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकतीं हूँ कि मिलावटी शराब का कारोबार इन राज्यों में कितना बड़ा है। मेरी सारी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं।’

    इस मामले में जानकारी देते हुए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जहरीली शराब का सेवन करने के चलते 38, मेरठ में 18 और कुशीनगर में 10 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

    जबकि उत्तराखंड के हरिद्वार और रुड़की में कुल मिलाकर 26 लोगों की जान चली गयी है।

    हालाँकि फिलहाल खबरों में है कि सहारनपुर में कुल 47 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं, जबकि 22 अन्य की तबियत बिगड़ने से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक सहारनपुर में कुल 36 लोगों की जान गयी है।

    इसी तरह मेरठ में भी नकली शराब का सेवन करने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए 11 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

    सहारनपुर पुलिस के अनुसार में इस मामले में दोषी डीलर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *